सतना के सांदीपनि स्कूल बगहा में बस संचालन ठप होने से छात्र और अभिभावक परेशान हैं। दो माह वेतन न मिलने पर चालक-परिचालकों की हड़ताल जारी है। डीईओ ने ठेका फर्म को कार्रवाई की चेतावनी दी।
मध्य प्रदेश के जोहद (विदिशा) के पास सगड़ नदी के 12 फीट ऊंचे पुल से स्कूली बस गिरने से 28 बच्चे घायल हुए। संकरे पुल पर साइड देने के दौरान हुआ हादसा; सभी घायल बच्चे खतरे से बाहर, ड्राइवर फरार।
सीधी जिले में अधिकांश स्कूल वाहन सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी करते हुए चल रहे हैं। ऑटो, मैजिक व अनफिट बसों में छोटे बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया जा रहा है। प्रशासनिक निरीक्षण का अभाव और राजनैतिक संरक्षण से कार्रवाई रुकी हुई है।















